नोएडा, जनवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सेक्टर बीटा-2 स्थित बार्बिक्यू नेशन और बरकोस होटल पर 52-52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों होटलों का जायजा लिया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत कूड़े को सही ढंग से प्रोसेस नहीं करने पर यह कार्रवाई की। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़ा का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.