हमीरपुर, जनवरी 2 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के भौली गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ई रिक्शा में गांव में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र कर कूड़ा निस्तारण केंद्र में जमा करने को दो सफाई कर्मिओं की तैनाती की गई थी। लेकिन एक वर्ष से वेतन न मिलने के कारण सीडीओ को शिकायती पत्र देकर वेतन निर्गत कराए जाने की मांग की है। भौली ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव निवासी राकेश व रमेश चंद्र को 12 अगस्त 2024 को ई-रिक्शा में कूड़ा घर घर जाकर एकत्र करने के लिए सफाई कर्मचारी के लिए रखा था। जिसका नियुक्ति प्रमाण पत्र भी पंचायत भवन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा दिया गया था। प्रतिदिन उपस्थित रजिस्टर ने हस्ताक्षर लिए जाते रहे हैं। एक वर्ष कार्य करते हो जाने पर वेतन देने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार कहा गया है। लेकिन कोई कार्यवाही...