गंगापार, जनवरी 7 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। कोढ़निया गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद एक पक्ष की ओर से लाठी डंडे चलाए गए, जिसमें दूसरे पक्ष की सविता पत्नी मुन्नी पाल का सिर फूट गया। घटना के बाद पीड़ित महिला थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि चोटहिल महिला की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...