सुल्तानपुर, नवम्बर 17 -- धनपतगंज, संवाददाता । घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों को गम्भीर चोटे आई हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना धनपतगंज अंतर्गत पूरे राम आनंद तिवारी नरसड़ा गांव में शुक्रवार को गांव निवासी कमलेश तिवारी का उनके दरवाजे पर कूड़ा फेंकने को लेकर गम्भीर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही ओमप्रकाश, रामप्रकाश, गौरव, पंकज तिवारी समेत आधा दर्जन लोगों ने पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में कमलेश समेत तीन लोगों को गम्भीर चोटें आई। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना धनपतगंज पर दी। इसको संज्ञान में लेकर पुलिस ने मामले की छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.