आजमगढ़, जुलाई 12 -- मेंहनगर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मंगई नदी के किनारे बने कूड़ा निस्तरण केंद्र में शुक्रवार की सुबह युवक का शव लोहे के एंगल से लटकता मिला। इसकी जानकारी मिलने पर सनसनी फैल गई। उसके प्राइवेट पार्ट पर चेट के निशान थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ आजमगढ़-तरवां मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर मेंहनगर एसडीएम और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। एसडीएम के काफी समझाने के बाद करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी 21 वर्षीय योगेश राम सिंहपुर बजार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे वह मेडिकल स्टोर बंदकर बाइक से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.