उन्नाव, सितम्बर 6 -- बांगरमऊ। पश्चिमी छोर पर बने पालिका का कूड़ा घर अब परेशानी का सबब बन गया है। आसपास का इलाका वर्तमान समय में भीषण गंदगी व बदबू का हब बना हुआ है। आलम यह है, की यहां अनेक पशुओं के शवों की सड़ांध से राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पालिका जिम्मेदारो की कार्यशैली सवालों के घेरे में प्रतीत होती है। गौरतलब है कि नगर पालिका बांगरमऊ द्वारा नगर के पश्चिमी छोर स्थित प्रसिद्ध बोद्धेश्वर महादेव मंदिर के करीब 500 मीटर दूर एक कूड़ाघर बनाया गया है। जिसमें कचरा जमा किया जाता है, किंतु पालिका कर्मियों की लचर कार्यशैली से कचरा घर के आसपास करीब 400 मीटर के एरिया में फैलाकर जस का तस छोड़ दिया जाता है। बिल्हौर- हरदोई बाईपास से जुड़े मुख्य मार्ग को भी कचरे से पाट दिया गया है। जिम्मेदार इस पर बेख़बर नजर आते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.