हाथरस, जून 14 -- कूलर से महिला को लगा करंट - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में हुआ हादसा - महिला को परिवार के लोग उपचार को लेकर आए जिला अस्पताल हाथरस। शहर से सटे गांव लहरा में कूलर से महिला को करंट लग गया। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर दिए गए उपचार से महिला को स्वास्थ्य लाभ हुआ। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी लक्ष्मी पत्नी गोपाल घर में कुछ काम कर रही थी। इसी बीच उसने कूलर को एक साइड में खिसकाया, जिससे उसे करंट लगा और वह अचेत होकर गिर गई। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर दिए गए उपचार से महिला को स्वास्थ्य लाभ हुआ। जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...