हाथरस, सितम्बर 2 -- हाथरस। शहर से सटे गांव लहरा में कूलर में आए करंट से महिला अचेत हो गई। यह देख परिजन घबरा गए और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी सुनीता पत्नी दिनेश कुमार मंगलवार की सुबह कूलर को एक साइड में कर रही थी। इसी दौरान कूलर में आए करंट से महिला को झटका लगा और वह वहीं पर गिर गई। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उपचार के बाद महिला को स्वास्थ्य लाभ हुआ। जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.