फतेहपुर, अप्रैल 20 -- फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव में रविवार सुबह घर में साफ सफाई कर रही महिला की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पहुर गांव निवासी अमरनाथ अवस्थी की 32 वर्षीय पत्नी विध्यावासिनी देवी रविवार सुबह सात बजे घर में साफ सफाई कर रही थी। फर्श में पोछा लगाते समय पास में रखे लोहे के कूलर में हाथ छू गया। कूलर में करंट उतरा था। संपर्क में आते ही महिला करंट की चपेट में आ गई। थोड़ी देर परिजन घर लौटे तो विंध्यावासिनी फर्श पर मृत पड़ी थी। पति अमरनाथ चौडगरा कस्बे स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह ड्यूटी में था। हादसे की खबर पर घर लौटा। मायके वाले भी सूचना पर पहुंचे। मृतका के एक पांच साल और एक सा...