प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के परसद गांव के निवासी संदीप गौतम डीजे संचालक है। एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी 22 वर्षीय अंतिमा गौतम से उसकी शादी हुई थी। मंगलवार शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम में संदीप पत्नी के साथ गया था। बुधवार को शाम लगभग पांच बजे वापस आया। गर्मी के कारण वह कूलर के सामने बैठ गया। उसकी पत्नी अंतिमा ने कूलर का बटन दबाया लेकिन वह नहीं चला। इसी बीच अंतिमा ने कूलर छू लिया। वह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। पति ने गुहार लगाई तो घरवाले पहुंचे। परिजन उसे जौनपुर हॉस्पिटल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल आदित्य सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.