वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लंका पुलिस ने जालसाज कूरियर कर्मचारी को मुंबई से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वह चेकबुक की डिलीवरी के समय उसमें से चेक निकालकर जाली हस्ताक्षर कर रुपये निकाल लेता था। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि अब तक 8 लोगों के चेक से लाखों रुपये निकाले हैं। पकड़ा गया आरोपी कुर्ला पश्चिम नवी मुंबई के हनुमान मंदिर के नायर स्टेट नेताजी नगर शांति सेवा संघ निवासी संजय कंतुराम राय है। वह मंगलपुर (लोहता) में रहता था। एक कूरियर की कंपनी में काम करता था। बीते सोमवार को वरुण गार्डन निवासी डॉ. राशिद परवेज ने केस दर्ज कराया, तब उसकी जालसाही पकड़ में आई। उसने डॉ. राशिद के चेक बुक से दो चेक निकालकर उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 3.55 लाख रुपये निकाले थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि चेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.