औरंगाबाद, मार्च 20 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद रोड में तिवारी मुहल्ला के समीप स्थित एक कूरियर कंपनी के कार्यालय से नगद राशि एवं लैपटॉप की चोरी कर ली गई। कूरियर कंपनी के प्रतिनिधि को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह मिली। प्रतिनिधि द्वारा थाना को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह ऑफिस गए तो पता दखा कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है और काउंटर तोड़कर 43 हजार रुपए नगद और एक लैपटॉप चुरा लिया गया है। जब सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो तीन अपराधियों का फुटेज मिला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर छान-बीन की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.