अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा, संवाददाता। कूबी नहर प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम निधि गुप्ता से वार्ता की। किसानों की मांगों से उन्हें अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की। साथ ही किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की। वार्ता के दौरान कई बिंदुओं पर सहमति बनी। डीएम निधि गुप्ता ने उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि बुधवार को नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर विजिट करेगी। किसानों ने मांग की नहर के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। जो सरकारी रास्ता है उस पर पुलिया का निर्माण कराया जाए। इस दौरान दानवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, मायाराम सिंह, अशोक कुमार, सुखबीर सिंह आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.