रायबरेली, फरवरी 5 -- महाराजगंज। चंदापुर थाना क्षेत्र के डोमापुर गांव निवासी अब्दुल सहबान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो फरवरी को कुछ व्यक्ति कूपन लेकर सामान बेचने गांव आए थे। कूपन से स्क्रैच करने के लिए दो-दो सौ रुपए ले रहे थे। आरोप है कि गांव के कई लोगों से रुपए लेकर ठगी की। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र पर जांच शुरू हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...