हल्द्वानी, फरवरी 1 -- - हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड में जिले के निकायों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से डंप होता कूडा - कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम को भुगतान नही करने पर हो गया है बकाया हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नैनीताल नगर पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को 57 लाख रुपये का बकाया देना होगा। इसके साथ ही अन्य निकायों व समितियों ने भी लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया है। इसके लिए अब नगर निगम हल्द्वानी ने बकाया भुगतान के लिए पत्र भेजा है। जिससे ट्रंचिंग ग्राउंड में लग रहे कूड़े के ढेर का समाधान होने की उम्मीद है। नगर निकायों के साथ ही जिला पंचायत के पास कूड़े के निस्तारण के लिए जगह की कमी बनी हुई है। ऐसे में हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम हल्द्वानी के अलावा नैनीताल, भव...