लखनऊ, फरवरी 20 -- राजधानी में जैविक व गीले कचरे से बिजली बनाने की परियोजना पर फिर काम शुरू होगा। इसके लिए कुछ कम्पनियां आगे आई हैं। वह पीपीपी मॉडल पर लखनऊ में कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट लगाने को तैयार हैं। इसके लिए वह नगर निगम से जमीन मांग रही है। नगर निगम ने इसके लिए शनिवार को सदन की बैठक बुलाई है। सदन से मंजूरी मिलने के बाद कूड़े से बिजली बनाने की परियोजना के लिए पांच हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। नगर निगम ने शहर में पांच से छह स्थानों पर प्लांट के लिए जमीन चिन्हित की है। महापौर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि सदन में केवल वेस्ट टू एनर्जी परियोजना पर ही चर्चा होगी और जो स्थान तय किए जाएंगे, वहीं प्लांट स्थापित किया जाएगा। कई शहरों में यह मॉडल सफल रहा है, इसलिए लखनऊ में भी इसे लागू करने की तैयारी है। --------- गीले कचरे से बने बिजली, कूड़ा निस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.