गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता निदेशक पंचायती राज के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सरदारनगर, पिपरौली एवं पिपराइच ब्लाक के प्रतिनिधियों का सालिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर सरदारनगर के चौरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री रीसाइक्लो पावर वाराणसी के सूर्य प्रकाश सिंह ने कर्मचारियों को प्लास्टिक के निस्तारण को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात प्रकार के प्लास्टिक होते हैं, जिन्हें अलग करना है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पंचायत राज विभाग द्वारा निर्मित यूनिटों पर नियमित रूप से अब प्लास्टिक सेग्रीगेशन का कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत से एकत्रित प्लास्टिक को सफाई कर्मचारियों के माध्यम से रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर एकत्रित करते हुए पहुंचाया जाएगा। इस दौरान बच्चा सिंह, ऋष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.