नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, व.सं.। आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों को महापौर राजा इकबाल सिंह ने भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात के गांवों में भलस्वा का कूड़ा डाले जाने का आरोप गलत है। महापौर ने कहा कि निगम वैज्ञानिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से कूड़ा प्रबंधन पर काम कर रहा है। भलस्वा सहित सभी लैंडफिल साइट्स पर वर्षों से जमा कचरे के निस्तारण के लिए बायो-माइनिंग और बायो-रिमेडिएशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत कचरे को प्रोसेस कर अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जाता है, न कि उसे किसी गांव या खाली जमीन पर फेंका जाता है। महापौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो आधे-अधूरे और संदर्भ से काटकर पेश किए गए हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आप को यह बता...