लखनऊ, नवम्बर 14 -- गुड़ंबा के आदिलनगर में शुक्रवार सुबह हुई दुस्साहसिक वारदात में घर के बाहर कूड़ा इकट्ठा करने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान वृद्ध आबिदा को पड़ोसियों ने धक्का देकर गिरा दिया। यह देख बेटा दानिश (25) बचाने दौड़ा तो पड़ोसियों ने उस पर हमला बोल दिया। बेल्चे से ताबड़तोड़ प्रहार कर सिर फोड़ कर उसे मार डाला। इसके बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने छह से अधिक हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। आदिलनगर गन्ने का पुरवा निवासी दानिश डेयरी संचालक था। उसके बड़े भाई वामिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मां आबिदा घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। उन्होंने कूड़ा किनारे लगा दिया था। इस बीच पड़ोसी साबिर की पत्नी रहिसिया और बेटी शाहीन मां से गाली-गलौज करने लगी। मां के विरोध पर दोनों ने मां को पीटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.