लखनऊ, दिसम्बर 18 -- राजधानी के घैला क्षेत्र में वर्षों तक फैला कूड़े-कचरे का विशाल पहाड़ अब इतिहास बन चुका है। जिस 32 एकड़ भूमि पर कभी दुर्गंध, गंदगी और अव्यवस्था का बोलबाला था, वहीं आज भव्य और आकर्षक 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' आकार ले चुका है। इस परिवर्तन की कहानी अब आमजन तक पहुंचाने के लिए स्थल पर एक विशेष सूचना बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें लिखा होगा कि यहां कभी 32 एकड़ में 6.50 लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ था, जिसे हटाकर इस स्थल का विकास किया गया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार तथा अपर नगर आयुक्त डा. अरविन्द कुमार राव ने गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निरीक्षण के बाद इसके निर्देश दिए। मंत्री एके शर्मा को अधिकारियों ने प्रेरणा स्थल के उद्घाटन समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि किस तरह नगर ...