चंदौली, फरवरी 16 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भोकाबंधी से निकला शिकारगंज रजवाहा इन दिनों बदहाली का शिकार है। शिकारगंज के पास रजवाहे में जगह-जगह कूड़े के ढेर, दोना-पत्तल और प्लास्टिक कचरा फेंके जाने के कारण जल प्रवाह बाधित हो रहा है। इसके साथ ही रजवाहे की पटरियों पर उगी घनी झाड़ियों और गाद जमाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। परिणामस्वरूप टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। नियमित रूप से सफाई और गाद निकासी न होने से रजवाहा कई स्थानों पर जाम हो चुका है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते उचित सफाई नहीं कराई गई तो रबी और खरीफ दोनों फसलों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। टेल क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त ...