लखीसराय, फरवरी 5 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर इन दिनों कूड़ा-कचरे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। किऊल नदी स्थित सूर्यनारायण घाट से लेकर शहर के विभिन्न वार्डों तक खुलेआम कचरा डंप किए जाने से न सिर्फ शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद द्वारा स्थायी डंपिंग यार्ड की व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल सूर्यनारायण घाट इन दिनों कूड़े-कचरे के अंबार में तब्दील हो गया है। नदी किनारे प्लास्टिक, घरेलू कचरा, सड़ा-गला सामान और अन्य अपशिष्ट फेंके जाने से किऊल नदी का पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां घाट पर लोग स्नान और पूजा-पाठ के लिए आते थे, अब वहां द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.