बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- पावापुरी की घटना, सफाईकर्मी ने दफनाया पावापुरी, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात में गुरुवार की सुबह कूड़ेदान से नवजात बच्ची का शव मिला। खबर फैलते ही भीड़ जुट गयी। किसी ने नवजात की पहचान नहीं की। बाद में सफाईकर्मियों ने ही शव को दफना दिया। लोगों ने बताया कि सफाई करने के दौरान एक कर्मी को कूड़ेदान से बदबू निकलने का अहसास हुआ। अंदर देखा तो शव पड़ा था। कर्मी ने नगर पंचायत कार्यालय को सूचना दी। इसके बाद पास के कब्रिस्तान में दफनाया गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...