गंगापार, मार्च 24 -- खुद को और अपने परिवार को बीमारी से बचाना है तो कूड़ा को सही जगह डालने की आदत डालिए। इससे जहां एक ओर घर के आसपास सफाई दिखेगी, वहीं दूसरी ओर बीमारी से बचाव होगा। महज कूड़े के सही जगह फेंकने से तमाम बीमारियों से बचाव अपने आप हो जाता है। सफाई के प्रति जागरूकता का यह संदेश रविवार को एडीओ पंचायत विवेक मिश्र ने दिया। मड़फा कला गांव में सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने सफाई स्वच्छता के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर पंचायत सचिव सुनील सरोज, खंड प्रेरक जितेंद्र कुमार, मोहम्मद शमीम, इंजीनियर रोहित कुमार, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, पंचायत सहायक सरिता, केयर टेकर रविता, सियाराम, सरस्वती देवी, फूलकुमारी, रंजना पांडे, धनवंती, मेनका कुमारी और तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.