रामपुर, अक्टूबर 5 -- कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने सुबह के समय कूड़ा डालने जा रही एक महिला को रास्ते में रोककर न केवल उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि जब उसके पति और एक अन्य ग्रामीण ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक ग्रामीण के सिर पर गहरी चोट आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना दो दिन पूर्व करीब सुबह 6 बजे हुई जब वह घर से कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। उसी समय गांव का आकाश पुत्र फूल सिंह ने पुरानी रंजिश के कारण उसे रास्ते में रोक लिया और गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने गाली देने से मना किया, तो आकाश ने उसे लात-घूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.