बदायूं, दिसम्बर 31 -- मूसाझाग। एक महिला के घर कूड़ा फेंकने के विवाद के दौरान पड़ोस की महिला ने डंडा लेकर हमला किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मूसाझाग थाना क्षेत्र की नगर पंचायत गुलडिया निवासी पूनम पटेल ने पुलिस को तहरीर में बताया, 24 दिसंबर को पड़ोस की परमशीला पत्नी हरीनंदन सिंह ने उनके घर कूड़ा फेंकने के बाद गालियों और डंडा से हमला किया। इस दौरान उनके परिवार के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...