मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने महुवरिया वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों के आधार पर शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर तहसील के बगल में स्थित कूड़ा प्लेटफार्म पर साफ सफाई न होने,शौचालय पर गंदगी मिलने पर नपाध्यक्ष भड़क क उठे। साथ ही मुख्य मार्ग पर भी गंदगी मिलने पर उन्होंने वार्ड के सफाई नायक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए ईओ गोवा लाल को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई दिनों से साफ सफाई को लेकर शिकायतें मिल रही थी। औचक निरीक्षण में भी वार्ड में सफाई को लेकर लापरवाही पाई गई है। कहा कि सफाई से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...