हरिद्वार, मार्च 22 -- हरिद्वार। नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने ग्राम सराय स्थित कूडा प्रासेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने प्लांट संचालन किये जाने वाली अनुबन्धित फर्म से प्लांट पर स्थापित मशीनो आदि के सम्बंध में जानकारी ली। नगर आयुक्त ने वर्तमान में प्लांट पर एकत्रित कूडे को देखकर कडी नाराजगी जताते हुए सम्बन्धित फर्म को एक माह के भीतर कूडे को प्रोसेस किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र दयाल, मुख्य सफाई निरीक्षक विकास कुमार को तीन दिन में प्लांट पर एकत्रित कूडे का ड्रोन सर्वे कर कूडे की मात्रा एवं प्लांट पर स्थापित मशीनों की प्रतिदिन कूडा प्रोसेसिंग क्षमता का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.