रुडकी, मार्च 24 -- नगर पंचायत पिरान कलियर में कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर नगर पंचायत के वार्ड चार वासी इस्तेखार प्रधान ने सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। शिकायतकर्ता इस्तेखार का कहना है कि नगर पंचायत पिरान कलियर का गठन वर्ष 2015 में हो गया था। तब से लेकर आज तक नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए एक स्थान तक निर्धारित नहीं किया गया है। अभी जिस स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है वह स्थान खेतों के पास है। जिसके चलते किसानों को अपनी खेती करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा नगरवासी भी इस बदबू और गंदगी के साथ साथ मक्खी, मच्छर और लावारिस कुत्तों से परेशान हैं। शिकायतकर्ता ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इस जटिल समस्या का संज्ञान लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आदेशित करेंगे। कलियर पंचायत ईओ कुलदीप चौहान ने कहा कि वर्तमान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.