सिद्धार्थ, जुलाई 21 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम उस्का थाना क्षेत्र के कूड़ा नदी के गनेरा घाट पर रविवार की शाम दोस्तों संग नहाने के दौरान डूबे युवक का शव सोमवार की सुबह एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी ऋतिक वर्मा(18) पुत्र अर्जुन वर्मा रविवार की शाम अपने पांच मित्रों के साथ कूड़ा नदी के गनेरा घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख पास में नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और दो दोस्त व गनेरा गांव का एक युवक उसे बचाने पहुंचे इस दौरान वह भी डूबने लगे तो वह लोग वापस आ गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची उस्का पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है पर उसका पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.