सिद्धार्थ, अगस्त 10 -- ककरहवा। नेपाल के पहाड़ों से निकल कर भारत सीमा में बहने वाली कूड़ा नदी बरसात में अपना रौद्र रूप दिखाते हुए तेजी से कटान करती है। बाढ़ की चपेट में आने से प्रति वर्ष किसानों के फसल बर्बाद हो जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य सबलू साहनी ने कूड़ा नदी के किनारे बांध बनाने को लेकर एक पत्र जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को लिखा था। जल शक्ति मंत्री ने इसे संज्ञान मे लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई, प्रमुख अभियंता, विभागाध्यक्ष सिंचाई विभाग को निर्देशित किया है। कूड़ा नदी के किनारे बसे गांव खैराटी से लेकर दुल्हा जुनूवी तक बांध बनाए जाने की संभावना को लेकर किसान खुश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.