सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश ने कूड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। कूड़ा नदी का उदगम स्थल नेपाल है। फिलहाल अभी कोई खतरा नहीं है। कूड़ा नदी बाढ़ आने पर काफी खतरनाक हो जाती है। नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण सहमे जरूर हैं लेकिन अभी जलस्तर इतना नहीं बढ़ा है कि बाढ़ का खतरा नजर आए। छेदी यादव, बवाली, रघुनाथ आदि किसानों ने कहा कि नेपाल के पहाड़ियों से आया हुआ पानी यहां तांडव मचाता है। नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नेपाल की पहाड़ियों पर अगर और बारिश हुई तो बाढ़ आ जाएगी इससे फसलें डूब जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.