लखनऊ, फरवरी 7 -- कैसरबाग में दरवाजे के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कैसरबाग थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कटरा मकबूलगंज निवासी गुड़िया सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर पड़ोसी युवक कूड़ा फेंकता है। उन्होंने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद भी वह चोरी-छिपे पीड़िता के घर के बाहर कूड़ा फेंकता था। गुरुवार को पीड़िता ने युवक को कूड़ा फेंकते हुए देख लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज करने लगा। मोहल्ले के कुछ लोग आए और दोनों को समझाया। इसके बाद सभी घर चले गए। गुरुवार रात करीब दस बजे युवक अपने 5-6 साथियों के साथ उनके घर के बाहर आया और गेट पर लात मारकर...