हापुड़, फरवरी 9 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवदयालपुरा में कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी इंतखाब ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पड़ोसी साबिर और उसके परिजन आए दिन पीड़ित से झगड़ा करते रहते हैं। रविवार की शाम को आरोपियों ने उसके घर के सामने कूड़ा और गंदगी डाल दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपी पक्ष के साबिर, आमिर, अनस, अदनान और सुफियान लाठी-डंडे और चाकू लेकर उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.