संतकबीरनगर, जनवरी 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में कूड़ा निस्तारण का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। एक साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन नगरपालिका अभी तक कूड़ा डंपिंग साइट नहीं खोज पाई है। शहर से निकलने वाला कूड़ा का डंपिंग साइड बदलती रही है। कभी मगहर के पास तो कभी बघौली के पास डंप होता रहा। वर्तमान में मगहर से गोरखपुर जाने वाले रोड साइड में डंप किया ज रहा है। जमीन न मिलने से स्थाई निस्तारण केन्द्र की व्यवस्था नहीं हुई है। इससे आने जाने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते एनजीटी के मानक भी पूरे नहीं हो रहे हैं। कूड़ा निस्तारण नहीं होने से प्रदूषण फैल रहा है। शहर से प्रतिदिन दस टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा के निस्तारण के लिए एमआरएफ की स्थापना की जानी है। शहर में कांशीराम कालोनी के पा...