चंदौली, जनवरी 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के रामगढ़ ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की ओर से लाखों रुपये की लागत से कई स्थानों पर बना कूड़ा घर गंदगी और कचरे से पट चुका है। चारों ओर गंदगी फैलने और दुर्गंध से आसपास लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। बाबा कीनाराम मठ के सामने भी बने कूड़ा कलेक्शन से कचरा नहीं हटाए जाने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारियों से तत्काल कूड़ा हटाए जाने की मांग की है। रामगढ़ ग्राम सभा में प्राथमिक विद्यालय गेट के सामने, बाबा कीनाराम मठ के पास, कन्या जूनियर हाई स्कूल पाठशाला के अलावा कई जगहों पर घरों से निकलने वाले कचरे के लिए ग्राम पंचायत रामगढ़ की ओर से कूड़ा घर बनवाया गया था। प्रशासन की ओर से गांव में लगे सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया था कि सप्ताह में एक बार समस्त कूड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.