चंदौली, फरवरी 7 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के कुम्हार बस्ती में कूड़े करकट का अंबार लगा है। दुर्गंध से आसपास के लोगों को काफी समस्या होती है। शिकायत के विभागीय अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।ग्रामीणों ने कूड़ा करकट की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है। कस्बा के कुम्हार बस्ती में बीते कई साल से साफ सफाई और जल निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि रोस्टर लगाकर गांव में साफ सफाई अभियान कराने का निर्देश सचिव को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...