बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-05 के लिए जहां-तहां कूड़ा फेकने पर रोक लगाने को लेकर नप में स्वच्छता साथी और सुपरवाईजरों की हुई बैठक सभी 35 वार्डों में घुमकर लोगों को किया जाएगा जागरूक फोटो-23, कैप्सन : शनिवार को नप कार्यालय में स्वच्छता सुपरवाईजर के साथ बैठक करते स्वच्छता पदाधिकारी डुमरांव, निज संवाददाता। जहां तहां कूड़ा फेंकना गुनाह है, ऐसे लोग दंड के भागी बन सकते हैं। प्रतिदिन सफाई के लिये कर्मी दरवाजे-दरवाजे घुमते हुए कूड़े का उठाव करते हैं। नगर परिषद इसको लेकर एक अभियान चलाने जा रहा है। शनिवार को स्वच्छता पदाधिकारी राजीव कुमार ने स्वच्छता साथी और सुपरवाईजरों के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठक में सभी सोमवार से नप के सभी वार्डों में भ्रमण करते हुए लोगों को कूड़े को अपने दरवाजे पर रखने के लिये उत्प्रेरित करेंगे। फिर रोड, गली में कहीं पॉलीथीन या कूड़ा...