फतेहपुर, अप्रैल 30 -- फतेहपुर। गांव में चहुंओर फैली गंदगी और सिल्ट जमा नालों में खतरनाक बीमारी फैलाने वाले जीव जंतु पनपना शुरू हो गए हैं। जलजमाव से लेकर कूड़ा करकट के ढ़ेर चिंताएं बढ़ा रहे हैं। अधिकांश सफाई कर्मियों के नदारद रहने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जबकि विभाग द्वारा बनाए गए माइक्रोप्लान डैशबोर्ड और कागज मेनटेन करने तक सीमित है। जनपद की ब्लॉकों के गांवों की प्रमुख सड़कों तक कूड़ा करकट की भरमार और बजबजा रही नालियों की दुर्गंध ने जीना दुश्वार कर दिया है। कूड़ा के ढ़ेरों और बजबजा रहे नाले नाली व जलजमाव में बीमारी फैलाने वाले जीव जंतु पनपना शुरू हो गए है। चारो तरफ गंदगी के अंबार से लोग नाक बंदकर निकलने को मजबूर होते हैं। गांवों में सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद समय पर साफ सफाई न होने से हालात बद बदतर होते जा रहे है। जगह जगह फैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.