बलरामपुर, जनवरी 16 -- बलरामपुर। नगर में सिविल लाइन से गुजरने वाले मोड़ पर रखा कूड़ादान टूट जाने से आसपास गंदगी फैल गई है। मजबूरी में लोग घर का कूड़ा सड़क किनारे फेंक रहे हैं, जिससे दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी महेश कुमार, सनी, विवेक व राज कुमार ने नगर पालिका प्रशासन से नया कूड़ादान लगवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...