कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोजीपुर में बनवाए गए कूड़ादानों के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने की शिकायत सीडीओ से कर पूरे मामले की जांच कराकर मांग की गई है। खोजीपुर के ग्राम पंचायत सदस्य खलीक खान एडवोकेट ने मुख्य विकास अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान ने एसएलडब्ल्यूएम योजना के अंतर्गत बनवाए गए सभी कूड़ादान में सबसे घटिया गुणवत्ता की ईंट लगवाई गई है। इसको लेकर उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की थी, जिसमें जांच अधिकारी निशी वर्मा व सहायक विकास अधिकारी यशकरन सिंह द्वारा उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया और न ही उन्हें कोई जानकारी दी गई। जांच के दौरान उन्हें मौके पर भी नहीं बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान से मिलकर जांच अधिकारियों ने मोटी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.