गंगापार, दिसम्बर 11 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरौना गांव में बने आरआरसी का प्रयोग ग्रामीण शौच के लिए कर रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते परिसर में गंदगी व्याप्त है। ग्राम प्रधान एवं सचिव की लापरवाही के चलते लाखों रुपए की लागत से आधा अधूरा बना कूड़ा घर अव्यवस्था का शिकार हो गया है। कूड़ा घर में ना तो टैंक बनाया गया है और ना ही समरसेबल लगाया गया है। बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। बता दें कि कूड़ा घर निर्माण के लिए शासन से लाखों रुपए मिला था। आरोप है कि ग्राम प्रधान एवं सचिव ने मिलकर पैसे का बंदर बाट कर लिया है। भ्रष्टाचार के चलते निर्माण का कार्य आधा अधूरा रह गया है। दीवार खड़ी करके उसके ऊपर टीन शेड डालकर ढक दिया है व सामने से मुख्य दरवाजा लगवा दिया है। मामले में बीडीओ सैदाबाद सुनील कुमार का कहना है कि जांच कराई जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.