गंगापार, फरवरी 24 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव क्षेत्र के राजापुर मल्हुआ स्थित लाखों कीमत की जमीन का कूट रचित पेपर तैयार कर बैनामा करा लिया। मामले की जानकारी होने पर भू स्वामी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सोरांव पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना को लेकर जमीन स्वामी परेशान हैं। सोरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नौगवा डिहवा गांव निवासी वसीम पुत्र मोहम्मद शमीम की जमीन थी। वसीम से मोहम्मद ताज निवासी तेजपुर मऊआइमा एवं आशीष नाथ निवासी कहली बहरिया ने जमीन तय करते हुए कुछ पैसा देते हुए शेष राशि का चेक देकर जमीन एग्रीमेंट कराया था। आरोप है उक्त लोगों ने वसीम को पैसा नहीं दिया। वसीम के बेटे इरफान को तहसील से पकड़कर फर्जी पेपर...