फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दो भाइयों पर कॉलेज की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर टूंडला थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभयजीत राय पुत्र विष्णू बिहारी लाल अस्थाना निवासी पड़पड़गंज दिल्ली ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अमित कुमार पाठक, कल्पेन्द्र पाठक पुत्र हरीशंकर पाठक निवासी कालिंद्री बिहार के साथ में एक ट्रस्ट बनाया था। इस ट्रस्ट के माध्यम से गांव जाजपुर टूंडला के निकट कैम्ब्रिज स्कूल की स्थापना की थी। इसका संचालन भी उक्त दोनों भाइयों को सौंपा था। आरोपियों के खिलाफ टूंडला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...