भदोही, दिसम्बर 20 -- भदोही, संवाददाता।एक ही जमीन को कूटरचित दस्तावेज तैयार करके दो बार बेचने का आरोपित गिरफ्तार हुआ। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को सिंहपुर नहर पुलिया से हिरासत में लिया। अक्षय कुमार सिंह निवासी जोगिनका थाना गोपीगंज ने आला अफसरों को शिकायती पत्र दिया था। कहा था कि 26 दिसंबर 2023 को सर्वेश कुमार शुक्ला निवासी गांधी, गोपीगंज द्वारा अपना सम्पूर्ण हिस्सा रकवा 0.076 हेक्टेयर उन्हें दो लाख रूपया का चेक लेकर उप निबंधक कार्यालय, ज्ञानपुर में बैनामा किया था। उसी दिन भी कब्जा दखल दे दिया गया। उसके बाद धोखा देने की साजिश करके कूट रचित दस्तावेज तैयार कर नगीना पाल पत्नी शिवकुमार पाल निवासी गांधी को दोबारा उक्त जमीन बेच दिया। ऐसा करने के बारे में पूछने पर आरोपित ने गाली-गुप्ता देने संग जान से मारने की धमकी दी थी। ज्ञानपुर कोतवाली म...