महाराजगंज, फरवरी 5 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैतृक भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश से गुलरिहा पुलिस ने छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा निवासी दिलीप गुप्ता का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला सुरेश चंद, जो नायब तहसीलदार पद से सेवानिवृत्त है, ने अपने पद का दुरुपयोग किया। आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो के पद पर रहते हुए उसने साजिश के तहत कूटरचित व फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और अपनी पत्नी शारदा देवी, भाभी शांति देवी व भांजे सुभाष के नाम पैतृक भूमि का फर्जी पट्टा करवा लिया। पीड़ित के अनुसार शिकायत पर दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपियों ने फर्जी खतौनी, जन्मतिथि सहित अन्य अभिलेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.