कानपुर, जनवरी 15 -- कल्याणपुर में दबंगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक प्लॉट पर कब्जे का प्रयास किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। शिवराजपुर के भैसऊ गांव निवासी संदीप सविता के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उन्होंने नानकारी में एक प्लाट क्रय किया था। गत 2025 में रामकुमार, दीपक वाल्मीकि, शिवकुमार, कुसमा देवी व किरण यादव ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे उनके प्लाट पर कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...