मधेपुरा, फरवरी 4 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। भूपेंद्र नारायण मंडल की 123 वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला फुटबॉल कप का मैच बुधवार को रानीपट्टी सुखासन पंचायत स्थित देवनारायण उच्च विद्यालय खेल मैदान पर खेेला गया। मैच कुच विहार बंगाल महिला टीम बनाम खगड़िया महिला टीम के बीच खेला गया। जिसमें कुच विहार बंगाल महिला टीम ने खगड़िया महिला टीम को 2- 1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रेफरी पीटीआई की अहम भूमिका निभा रहे शिवेंद्र चौधरी ने दोनों टीम के कप्तान अमृता वर्मन व सोनम के बीच टॉस कराया। दोनों टीम अपने अपने खिलाड़ियों को लेकर खेल शुरू किया। मैच में कुच विहार बंगाल महिला टीम के दीपा राय व सागरिका राय ने एक-एक यानी कुल दो गोल दागे। जबकि खगड़िया महिला टीम के लाडली ने टीम के लिए केवल एक गोल की। इस तरह से कुच विहार बंगाल महिला टीम 2-1 से ख...