बरेली, दिसम्बर 17 -- बरेली। बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के तहत बरेली के एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे उत्तर प्रदेश और बंगाल के मुकाबले में दूसरे दिन भी कोहरा संकट बना रहा। घने कोहरे के कारण मैच दोपहर एक बजे तक शुरू नहीं हो सका। खिलाड़ी मैदान पर मौजूद रहे और फुटबॉल खेलकर वार्मअप करते हुए विजिबिलिटी सही होने का इंतजार करते नजर आए। हालांकि कोहरा छंटने के बाद भी खराब रोशनी (बैड लाइट) के चलते खेल नहीं शुरू हुआ। पहले दिन भी कोहरे के कारण केवल 17 ओवर का ही खेल हो पाया था, जिसमें बंगाल की टीम ने 3 विकेट खोकर 89 रन बनाए थे और वही बल्लेबाजी पर है। यह तीसरी बार है जब बरेली में बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। यह मुकाबला बंगाल के लिए करो या मरो की स्थिति जैसा है, क्योंकि हार की स्थिति में बंगाल टूर्नामेंट से बाहर ...