भभुआ, दिसम्बर 3 -- रोहतास जिला के तेलारी से बाजार से खरीदारी कर लौटने के दौरान हुई घटना, पुलिस ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार चाकू और डंडे से हमला कर हत्या करने का परिजन लगा रहे हैं आरोप बोले एसडीपीओ, बाइक से धक्का लगने से मारपीट के बाद चले गए घर (सर के ध्यानार्थ) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के हुड़री गांव से मंगलवार की देर शाम एक युवा मजदूर की पीट-पीटकर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक 30 वर्षीय मुंशी पासवान करमचट थाना क्षेत्र के भलुहां गांव निवासी महेश पासवान का पुत्र था। सूचना पर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में भिजवा दिया। इस मामले में परिजनों द्वारा अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि इस म...